नगर निगम चौक चौराहों पर लगायेगा सीसीटीवी कैमरा

नगर निगम चौक चौराहों पर लगायेगा सीसीटीवी कैमरा

286 कैमरों से होगी शहर में अपराध पर नियंत्रण – मार्च के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूरा करने को निगम कर रहा प्रयास – थाना व निगम में बनाया जायेगा कैमरों के लिए नियंत्रण कक्ष सरोज कुमार, कटिहार कटिहार नगर निगम प्रशासन चौक चौराहों पर 288 सीसीटीवी कैमरा लगायेगी. बीस एएनपीआर और 268 नॉर्मल सीसीटीवी कैमरा लाने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर के 105 मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा संभवत: मार्च के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूरा करने को लेकर निगम की ओर से प्रयास किया जा रहा है. अधिकांश जगहों को चिन्हित कर लिया गया है. इतना ही नहीं कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पोल भी लगाया जा चुका है. नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि 20 एएनपीआर कैमरा मुख्य चौक चौराहों पर लगाया जायेगा. इन सभी कैमरों की विशेषता एक सौ मीटर की दूरी तक वाहनों का सीधा नम्बर प्लेट कैप्चरिंग कर पायेगा. जिसके वजह से अपराध नियंत्रण से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा. इससे नकारा नहीं जा सकता है. सभी कैमरों का नियंत्रण कक्ष संभवत: एक थाना व दूसरा नगर निगम परिसर में होगा. जिससे शहरी क्षेत्र में हो रही हलचल को लेकर सीधे तौर पर देखा जा सकता है. मालूम हो कि इन सभी में खर्च करीब पांच करोड़ तक हो सकता है. मुख्य चौक चौराहों में शहीद चौक, जीआरपी चौक, मनिहारी मोड़, मिरचाईबाड़ी, अम्बेडकर चौक, भगवान चौक, डीएस कॉलेज रोड, दुर्गा स्थान चौक, न्यू मार्केट समेत अन्य जगहाें पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने का प्रस्ताव है मुख्य सचिव के आदेश पर लगाया जा रहा कैमरा मालूम हो कि मुख्य सचिव के बैठक में उक्त आदेश दिया गया है. इसको लेकर सर्वप्रथम सुपौल में इसका प्रयोग किया गया है. सुपौल मॉडल के तर्ज पर कटिहार निगम के सभी मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा से अपराध नियंत्रण की तैयारी चल रही है. ऐसा नगर निगम के कर्मचारियों व पदाधिकारियों का मानना है. बीस एएनपीआर ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रिकॉगेनशन हैं जो वाहनों के नम्बर प्लेट को सीधे तौर पर कैप्चर कर सकता है. लोगों का मानना है कि इससे जिले में अपराध नियंत्रण मजबूती के साथ हो पायेगा. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो सकेगा. इससे जाम की समस्या से भी निदान संभव हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >