बलिया बेलौन आदर्श उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कुरुम के छात्र मुजस्सिम आलम ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला में 10वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गयी है. वह 93.6 प्रतिशत के साथ 468 अंक प्राप्त किया है. उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्व व्यक्त किया है. यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है. जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल करने का सपना देखते हैं. इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही, प्रधानाध्यापक इन्तखाबुर्रहमान ने छात्र को मिठाई खिलाकर और डायरी भेंट कर सम्मानित किया. सभी छात्रों का उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. मुजस्सिम के पिता मेराज आलम व माता अंसरी खातून ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. आगे उसकी पढ़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे. समारोह में विद्यालय के शिक्षक व स्थानीय गणमान्य लोग में इनायत राही, मुकेश कुमार सरकार, उपेंद्रनाथ चौधरी, लक्ष्मण कुमार शर्मा, भोला शर्मा, संजय कुमार राय, शत्रुघन कुमार राय, मुकतदीर, मुदस्सीर आलम सहित कई लोग उपस्थित रहे.
मैट्रिक में जिला में 10वां स्थान पर रहे मुजस्सिम को किया सम्मानित
मैट्रिक में जिला में 10वां स्थान पर रहे मुजस्सिम को किया सम्मानित

मैट्रिक में जिला में 10वां स्थान पर रहे मुजस्सिम को किया सम्मानित