सांसद, एसडीएम व एसडीपीओ ने की मजार पर चादरपोशी

सांसद, एसडीएम व एसडीपीओ ने की मजार पर चादरपोशी

मनिहारी हजरत जीतन साह के पीर मजार पर सलाना उर्स संपन्न हुआ. सांसद तारिक अनवर, एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार समेत अन्य कमेटी के लोगों ने मजार पर चादरपोशी की. यह पीर मजार सभी धर्मों के आस्था का प्रतीक है. उर्स के दिन सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे. उर्स के दिन सभी धर्म के लोग काफी संख्या में लोग मजार पर चादरपोशी के लिए पहुंचे थे. रात में कव्वाली का भी आयोजन किया गया. सांसद ने उद्घाटन किया. सांसद ने आयोजक को बधाई दी. मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, शहनवाज खान, कमेटी अध्यक्ष मुस्ताक हुसैन, मेला प्रभारी आलमगीर, डाॅ जमील, खादिम मंजर शफी, शोहराब उर्फ शेरू, रजी इमाम, साजिद, अहमद, गजेन्द्र यादव, तोफेज, सरोज यादव, मोहम्मद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >