सांसद पप्पू यादव के जेल से छूटने पर समर्थकों में खुशी की लहर

सांसद पप्पू यादव के जेल से छूटने पर समर्थकों में खुशी की लहर

कटिहार पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है. उनकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. अपनी खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी गयी और समर्थकों ने इसे सत्य की जीत बताया. सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है. लेकिन पराजित नहीं. कहा कि काफी प्रयास किए गए कि सांसद को साजिश के तहत जेल में ही रखा जाय. रिहाई के बाद समर्थकों ने इसे लोकतंत्र और न्यायपालिका पर विश्वास की जीत बताया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब सांसद पहले की तरह जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >