खारीघाट काठपुल के समीप मखाना खेत से मोटर की चोरी

खारीघाट काठपुल के समीप मखाना खेत से मोटर की चोरी

हसनगंज. हसनगंज-कबैया मुख्य सड़क खारीघाट काठपुल समीप मखाना खेत से अज्ञात चोरों ने मोटर की चोरी कर लेने से किसान परेशान हैं. पीड़ित किसान मुकेश कुमार मंडल ने हसनगंज थाना में मोटर चोरी की घटना का आवेदन देते हुए बताया है कि 20 मई को खारीघाट समीप अपने मखाना खेत में पटवन को लेकर मोटर लगाए थे. उसी दौरान मोटर चालू हालत में छोड़ कर अपने घर कबैया खाना खाने गए थे और जब खाना खाकर वापस आए तो मोटर गायब था. अज्ञात चोरों द्वारा मखाना खेत से मेरा मोटर चोरी कर लिया गया है. जिसको लेकर सुबोध मंडल, अंकित कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित दर्जनों किसानों ने इस चोरी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि आए दिन लगातार किसानों को खेती करने में असुविधा हो रही है. कभी मोटर चोरी हो जाना तो कभी मौसम की मार से फसल बर्बाद हो जाना. लगातार किसानों को तरह-तरह की समस्या से गुजरना पड़ रहा है. बावजूद यहां के शासन प्रशासन को हम किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी सुरक्षा व्यवस्था व चौकसी बढ़ाने को लेकर मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >