विधायक ने कोढ़ा विधानसभा के मांगों को लेकर सीएम को सौंपा मांग पत्र

विधायक ने कोढ़ा विधानसभा के मांगों को लेकर सीएम को सौंपा मांग पत्र

कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान कोढ़ा विधानसभा के अतिमहत्वपूर्ण जनसमस्याओं के निदान के लिए मांग पत्र सौंपा है. कहा, पूर्व में भी मेरे द्वारा जनहित के महत्वपूर्ण समस्या सड़क, पुल एवं महत्त्वपूर्ण समस्याओं के बारे में बिहार विधानसभा में सदन के पटल पर भी प्रश्न के माध्यम से प्रस्तुत किया था. सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी. समस्या का निष्पादन अब तक नहीं हो पाया है. पुनः प्रगति यात्रा के दौरान विधायक ने कोढ़ा व फलका में अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य कोढ़ा के एनएच 81 कोढ़ा- सेमापुर चौक से सेमापुर बाजार तक आरसीडी पथ का चौड़ीकरण कार्य, एनएच 81 कोलासी पेट्रोल पम्प से हरदा एनएच 31 तक पथ का चौड़ीकरण कार्य, एनएच 31 आईटीबीपी कैंप चेथरियापीर से एनएच81 दिघरी तक पथ का चौड़ीकरण, फलका प्रखंड के मोरसंडा में बरंडी नदी के कमला घाट पर पुल निर्माण कार्य, मधुरा में कारी कोशी नदी पर पुल निर्माण कार्य, कोढ़ा को अनुमंडल का दर्जा देने, कोढ़ा प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने, कोढ़ा में मखाना, आलू, मक्का से संबंधित उच्च स्तरीय फुड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना करने आदि की मांगों को लेकर विधायक ने मांग पत्र सौंपा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >