विधायक ने चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

मनिहारी के फतेहनगर पंचायत के महुअर उपस्वास्थ्य केंद्र के चहारदीवारी का निर्माण हुआ. विधायक मनोहर सिंह ने चहारदीवारी का उद्घाटन किया.

मनिहारी. मनिहारी के फतेहनगर पंचायत के महुअर उपस्वास्थ्य केंद्र के चहारदीवारी का निर्माण हुआ. विधायक मनोहर सिंह ने चहारदीवारी का उद्घाटन किया. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि सड़क से विकास होता है. गांव-गांव में सड़क का निर्माण हुआ है. विधायक ने कहा कि युवा को रोजगार नहीं मिलता है. छोटे-छोटे उद्योग विकसित होने चाहिए. स्थानीय परवेज आलम ने महुअर उपस्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक की देने की मांग की. मौके पर अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव, कामेश्वर यादव, मुस्लिम, अब्दुल मन्नान, परवेज आलम, मुंतसीर आलम, नोगेन मंडल, आलीम, दिलीप कुमार, बहादुर यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >