फोटो - बारसोई में निर्मित सड़क एवं आरसीसी नाला का उद्घाटन करतीं विधायक संगीता देवी. प्रतिनिधि, बारसोई नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 6 व 7 में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत निर्मित आरसीसी सड़क व एक तरफ नाला का मंगलवार को बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है. नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 6 एवं 7 में बारसोई स्टेशन काली मंदिर से एसएच-98 चमरड़ा गोदाम चौक तक एक तरफ आरसीसी नाला एवं सड़क का निर्माण कराया गया है. इस योजना की कुल प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 25 लाख 85 हजार 534 रुपये है. उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत बारसोई के उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, विधायक प्रतिनिधि सागर साह, अब्दुल गनी, विजय साह, वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी, अजय कुमार महतो, फैजान, विनोद मंडल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार हो रहे कार्य : विधायक

फोटो - बारसोई में निर्मित सड़क एवं आरसीसी नाला का उद्घाटन करतीं विधायक संगीता देवी. | Prabhat Khabar Network
Copied link
बारसोई में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बनी नई सड़क और नाले का विधायक संगीता देवी ने उद्घाटन किया। क्षेत्र के विकास के लिए कार्य जारी है।