प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के लालगंज भगत टोला में शुक्रवार को मछली पकड़ने गये महानंदा नदी के गहरे पानी में 45 वर्षीय भीम परिहार डूब कर लापता हो गये थे. शव शनिवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया. अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी, राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भीम परिहार अपने साथी मनोज परिहार के साथ मछली पकड़ने महानंदा नदी में उतरे थे. भीम परिहार महानंदा नदी में डूबने से मौत हो गई है. एसडीआरएफ टीम के द्वारा खोजबीन करने के बाद चौबीस घंटे बाद शव बरामद हुआ है, मृतक भीम परिहार के शव के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि मजदूरी कर अपनी पत्नी व बच्चों का पालन-पोषण करते थे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब व भूमिहीन परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाय. अंचलाधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.
महानंदा नदी में डूबकर लापता को 24 घंटे बाद किया बरामद

महानंदा नदी में डूबकर लापता को 24 घंटे बाद किया बरामद
Copied link
महानंदा नदी में डूबकर लापता को 24 घंटे बाद किया बरामद