मासूम बच्ची के नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

मासूम बच्ची के नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

आजमनगर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटित हुई है. एक मासूम बच्ची के साथ रिश्ते में एक नाबालिग चाचा ने ही दरिंदगी की सभी सीमाएं लांघ दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की शाम करीब 6 बजे की बतायी जा रही है. अकेले बच्ची को पाकर चाचा ने ही अपनी भतीजी को घर के बगल स्थित रखे पुआल के ढेर में ले जाकर दरिंदगी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. रोती बिलखती छह वर्षीय मासूम बच्ची को देखकर मां की आंख से आंसू थम नहीं रहा था. घटना की जानकारी आजमनगर पुलिस को दी गयी. जिसके बाद एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात्रि में ही 15 वर्षीय दुष्कर्म के आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. आजमनगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटना की सूचना दी. तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के बाद वैज्ञानिक तरीके से घटना की तहकीकात की गयी. थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में त्वरित गति से चार्ज शीट दायर करते हुए दुष्कर्मी को बहुत कम समय में सजा दिलाये जाने के लिए आजमनगर पुलिस अहम भूमिका निभायेगी, गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >