– कचना थाना क्षेत्र का मामला, नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी बारसोई बारसोई प्रखंड के कचना थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. पीड़ित पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कचना थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आवेदन में आरोप लगाया है गांव के ही लगभग 20 वर्षीय युवक ने किशोरी को लेकर फरार हो गया. गांव के ही चार-पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. किशोरी की बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है.
नाबालिग किशोरी को बहला ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग किशोरी को बहला ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
