बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियारों के जखीरे के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Bihar News: बिहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटिहार में अवैध हथियार निर्माण की फैक्ट्री का खुलासा किया है. बता दें कि लूटकांड मामले में गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर छापेमारी की गई.

Bihar News: बिहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटिहार में अवैध हथियार निर्माण की फैक्ट्री का खुलासा किया है. बता दें कि सेमापुर थाना क्षेत्र के कजरा चौक स्थित IIFL नॉन बैंकिंग कंपनी से छह अपराधियों ने एक कर्मचारी से 65,169 रुपए की लूट की थी. इसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था. 14 जनवरी को मामले के एक आरोपी रेजाउल अंसारी को लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया.

आरोपी की निशानदेही पर की गई छापेमारी

इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई. इसी क्रम में कजरा रोड स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से अवैध हथियारों का जखीरा और निर्माण में प्रयोग होनेवाले उपकरण बरामद किए गए. बरामद सामग्री में दो देसी कट्टे, चार मस्केट बंदूक, एक जिंदा कारतूस के अलावा हथियार बनाने के विभिन्न उपकरण शामिल है.

Also Read: 50 हजार का इनामी अपराधी भोजपुर से गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत कई कांडों में था फरार

छापेमारी में बरामद उपकरण

इन बरामद उपकरणों में आठ घिसाई पत्थर, सात कटिंग ब्लेड, छेनी, हथौड़ी, ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग रॉड, प्लायर, सरौती, रेती, और वेल्डिंग मशीन जैसे औजार शामिल है. इसके अतिरिक्त हथियारों के कई पुर्जे जैसे बट प्लेट, मस्केट का बॉडी, श्रीनट का बॉडी, कट्टा का बैरल, हैमर और ट्रिगर भी बरामद किए गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >