करंट के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

करंट के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

प्रतिनिधि, अमदाबाद प्रखंड के नवरसिया सीज टोला गोपालपुर में बिजली के तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरसिया सीज टोला गोपालपुर निवासी सूर्य नारायण ठाकुर अपने घर के बिजली का तार समेट रहे थे. इस दौरान बिजली के तार में करंट था. जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. बताया गया कि सूर्य नारायण ठाकुर का घर का बिजली का तार टूट गया था. उन्होंने अपने घर का लाइन काट दिया था. उसके बाद बिजली का तार समेटने चले गये. परिजनों ने बताया कि बिजली के तार समेटने के दौरान उसमें करंट दौड़ गयी और वह करंट के चपेट में आ गये. उन्हें इलाज कराने के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद भर्ती किया गया. जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉक्टर एस रहमान ने बताया कि करीब 55 वर्षीय अधेड़ को करंट लगने के बाद अस्पताल लाया गया था. लेकिन उनका अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >