कुरसेला हवाई अड्डा मोड़ के पास ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत

कुरसेला हवाई अड्डा मोड़ के पास ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत

कुरसेला स्टेट हाईवे 77 कुरसेला हवाई अड्डा मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर कंटेनर धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गयी. लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक पड़ताल कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया. मृतक शैलेन्द्र साह उर्फ घाचो साह (52) पिता भुसी साह पूर्णिया जिला के टिकाट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमड़ा गांव के वार्ड दो निवासी था. परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन थाना पहुंच कर विलाप करने लगे. महिला परिजनों के क्रंदन रुदन से थाना परिसर का माहौल गमगीन हो उठा. कोयली सिमड़ा गांव से सहयोगी के साथ अधेड़ बाइक पर पीछे बैठ कर कुरसेला बाजार आ रहा था. इस बीच हवाई अड्डा के समीप विपरित दिशा से गुजर रहे कंटेनर ट्रक के सामने आने पर बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया. बाइक पर पीछे बैठा अधेड़ सड़क पर गिर पड़ा. तेज गति से गुजरते ट्रक ने अधेड़ को कुचल दिया. ट्रक से कुचले जाने से अधेड़ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. बाइक चलाने वाले घटित हादसा के भय से भाग निकला. उधर पुलिस ने दुर्घटना करने वाले कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतक चलंत रुप से व्यवसाय का कार्य करता था. कोयली सिमड़ा निवासी मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र व तीन पुत्री का भरा पुरा परिवार छोड़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >