होली को सामाजिक समरसता के रूप में मनाने का दिया गया संदेश

होली को सामाजिक समरसता के रूप में मनाने का दिया गया संदेश

– पंचायती श्री विष्णु मंदिर परिसर में होली मिलन व समरसता कार्यक्रम आयोजित बारसोई नगर के अतिप्राचीन पंचायती श्रीविष्णु मंदिर एवं धर्मशाला, बारसोई परिसर में रविवार को होली मिलन व सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल भगत व सचिव अजय कुमार साहा ने बताया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन के विशेष प्रेरणा पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उद्देश्य होली पर्व को सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं सद्भाव के साथ मनाने का संदेश देना रहा. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ की गयी. मंदिर न्यास समिति एवं समाज की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का पर्व है. समाज में आपसी सद्भाव एवं समरसता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. जरूरतमंद लोगों के बीच पूजन सामग्री पिचकारी एवं गुलाल का वितरण भी किया. मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल भगत, सचिव अजय कुमार साहा, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, सदस्यों में वीरेंद्र कुमार, संजीव दास, आनंद गुप्ता, सागर साह, स्थानीय श्रद्धालुओं में अनिल भगत गौतम महतो उर्फ गुल्लू, उत्तम भगत, मनोज भगत आदि साथ ही महिला मंडली (समाज की महिलाओं) में मिताली साहा उर्फ पूजा, रेखा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, रीना साह, रीना भगत, सागरिका दत्त, खुशबू भगत, रिमझिम गुप्ता, बंदना साह, सोनम साह, पल्लवी गुप्ता, अंजली साह, नूतन भगत, आशा देवी, किरण साह, संजना ठाकुर, मनीषा महतो, कुमकुम साह, सुमन भगत, शिम्पी भगत, लता गुप्ता, संतोषी साह आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >