मनिहारी मनिहारी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बाढ़ राहत अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को हुई. संभावित बाढ़ को लेकर तैयारी पर चर्चा की गयी. प्रमुख अनीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई. जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त नाव, कम्युनिटी किचन, सूखा राशन, प्लास्टिक शीट और दवाओं की मांग उठायी. प्रभावित परिवारों की पंचायतवार सूची शीघ्र तैयार करने पर विशेष चर्चा की. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने शिकायत की कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान जीआर राशि और अन्य राहत सामग्री के लिए लोगों को भटकना पड़ा था. इस बार सही से बाढ़ पीड़ितों को सहायता मिले. प्रमुख ने पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की मनिहारी अंचल में बाढ़ एक बड़ी समस्या है. पदाधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने का अपील की. सीओ निहारिका, जिला पार्षद सुमति देवी, बीपीआरओ सोनू कुमार, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, पंसस लड्डु खान, डाॅ मुस्लिम, मुन्ना सिंह, हरेराम यादव, मुखिया शरीफूल, उपमुखिया बाबुल सिंह आदि मौजूद थे.
बाढ़ राहत प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
बाढ़ राहत प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
