Katihar Herb Day: कटिहार. जड़ी-बूटी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहीद चौक पर औषधीय पौधों के संरक्षण और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने औषधीय पौधों का वितरण कर किया.
650 औषधीय पौधों का किया गया वितरण
कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 प्रकार के कुल 650 औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया. उपस्थित लोगों को प्रत्येक पौधे के औषधीय महत्व, उपयोग और संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
योग शिक्षकों को मिला सम्मान
इस अवसर पर पूर्व प्रशिक्षित योग शिक्षकों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए. आयोजकों ने कहा कि इससे योग के प्रचार-प्रसार को नई गति मिलेगी और अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.
प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि औषधीय पौधे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. लोगों से अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक होने की अपील की गई.
कई लोगों ने निभायी सक्रिय भूमिका
Katihar Herb Day: कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार साह, बब्बन झा, रामपुकार, परशुराम मंडल, विष्णु राय, नवरत्न सिंह, अधिवक्ता केके शर्मा, गोपाल पूर्वे, संजय गुप्ता, विनिता यादव, मंजू देवी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया.
