सिमरिया में मानचित्र निर्माण का कार्य किया जायेगा

सिमरिया में मानचित्र निर्माण का कार्य किया जायेगा

कोढ़ा प्रखंड के राजस्व ग्राम सिमरिया, थाना संख्या 159 में विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत खानापूरी कार्य प्रारंभ किया जाना है. विभाग ने आम सूचना जारी करते हुए सभी भू-स्वामियों, रैयतों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है. विशेष सर्वेक्षण के तहत राजस्व ग्राम सिमरिया में मानचित्र निर्माण का कार्य किया जायेगा. सभी भू-स्वामियों व रैयतों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने प्लॉट व खेसरा से संबंधित मूल दस्तावेज तथा उसकी छायाप्रति के साथ निर्धारित शिविर कार्यालय में उपस्थित हो. विभाग ने बताया कि दस्तावेजों की जांच विशेष सर्वेक्षण अमीन द्वारा की जायेगी. खानापुरी की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. जिससे सर्वेक्षण कार्य सही ढंग से संपन्न हो सके. शिविर कार्यालय पंचायत सरकार भवन बहरखाल, कोढ़ा तथा पंचायत भवन उत्तरी सिमरिया में बनाया गया है. सभी संबंधित भू-स्वामियों, रैयतों व जनप्रतिनिधियों से अपील की गयी है कि वे समय पर उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करायें. विशेष सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >