प्रवेश परीक्षा में मंयक ने बेहतर अंक लाकर बढ़ाया मान

प्रवेश परीक्षा में मंयक ने बेहतर अंक लाकर बढ़ाया मान

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के वार्ड तीन निवासी त्रिलोक नाथ झा के पुत्र मंयक राज ने राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के आयोजित प्रवेश परीक्षा मे बेहतर अंक से उत्तीर्ण होकर गांव परिवार का मान बढ़ाया है. परीक्षा में सफलता होने पर छात्र मंयक का नामांकन असम के ध्रुवी गवालपाड़ा के सैनिक स्कूल में वर्ग छह में होगा. पुत्र के सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. सैनिक स्कुल के प्रवेश प्रतियोगिता में मंयक राज ने 215 अंक प्राप्त किया है. छात्र मंयक राज बचपन से मेधावी रहा था. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम आने पर मंयक की मां अनामिका देवी पिता त्रिलोक नाथ झा ने पुत्र को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया. प्रतियोगिता मे सफल छात्र ने प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल प्राथमिक विद्यालय अयोध्यागंज महंथ स्थान तीनघरिया से प्राप्त किया है. छात्र ने गांव के वरिष्टतम शिक्षक अरुण कुमार यादव के मार्ग दर्शन में कड़ी मेहनत लगन से सफलता हासिल किया. छात्र के सफलता पर राजद नेत्री कुमारी बेबी, डॉ धनजय कुमारी झा, पिंकी देवी आदि ने इनके उज्जवल भविष्य का शुभकामना प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >