मनसाही बिहार सरकार के हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज”” के लक्ष्य के तहत मनसाही प्रखंड को डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है. मरंगी पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनसाही में डिग्री कॉलेज शुरू होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह है. फिलहाल स्कूल भवन में ही चलेगी पढ़ाई कॉलेज की प्रधानाचार्य बीना रानी ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार फिलहाल डिग्री कॉलेज की पढ़ाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी के ऊपरी मंजिल पर ही चलाई जाएगी. नया भवन बनने के बाद कॉलेज को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा. पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्य ने डीएस कॉलेज से आकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की. बीए में इन विषयों में होगा नामांकन प्रधानाचार्य बीना रानी ने बताया कि अगले आदेश के बाद बीए में हिंदी, इतिहास, सोशल साइंस, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस विषयों में नामांकन लिया जायेगा. स्थानीय छात्रों को होगा बड़ा फायदा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत कुमार ने कहा, यह हमारे लिए गौरव की बात है कि मनसाही को डिग्री कॉलेज मिला. अब तक इंटर के बाद बच्चों को कटिहार शहर के डीएस कॉलेज, केबी कॉलेज जैसे भीड़भाड़ वाले कॉलेजों में नामांकन के लिए भटकना पड़ता था. अब मनसाही प्रखंड के सभी छात्र-छात्राएं बीए की पढ़ाई यहीं से कर पाएंगे. उन्होंने बताया कि विद्यालय के नाम से भूमि उपलब्ध होने के कारण ही डिग्री कॉलेज मरंगी को दिया गया है. शिक्षकों-जनप्रतिनियों ने जताई खुशी कॉलेज मिलने पर शिक्षक जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, आशीष कुमार, रूपेश कुमार, मोहम्मद जमील, दिलीप कुमार, हेमंत कुमार, प्रवीण कुमार और शिक्षिका सिंधु कुमारी, विभा कुमारी, मौसम कुमारी, निशा गोगराई, प्रतिभा कुमारी, श्वेता भारती, काजल कुमारी ने खुशी जाहिर की. जदयू के वरीय नेता संतोष यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी, निर्मल भगत, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह, अजीत सिंह, कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह, समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव, कुरेठा पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबन कुमार सिंह, कमल किशोर शाह, अमित कुमार शाह, विनोद कुमार उरांव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. सभी ने कहा कि मनसाही के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए डिग्री कॉलेज किसी वरदान से कम नहीं है.
मनसाही को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात, छात्रों को मिलेगा लाभ
मनसाही को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात, छात्रों को मिलेगा लाभ
