चौथी बार निर्विरोध प्रखंड जदयू अध्यक्ष बने मनोज कुशवाहा

चौथी बार निर्विरोध प्रखंड जदयू अध्यक्ष बने मनोज कुशवाहा

– चुनाव प्रभारी अरुण चौधरी ने दिया प्रमाण पत्र -आठ उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में बरारी श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार प्रशाल में प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद का निर्वाचन कार्य प्रखंड चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी की अध्यक्षता व चुनाव प्रेक्षक राजा राम महतो के संयोजन में शांति पूर्ण वातवरण में सुपन्न हुआ. चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि प्रदेश जदयू चुनाव कार्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को श्रीगांधी स्मृति भवन के प्रांगण में दिन के ग्यारह बजे से प्रखंड के क्रियाशील सदस्यों से खचाखच भरे हॉल में प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी. दिन के बारह बजे तक अध्यक्ष पद पर नामांकन लिया गया. जिसमें गुणसागर पासवान, अरविंद कुमार, मनोज कुशवाहा, सुशील चौधरी, अमरेन्द्र कुमार अमर, कैलाश मंडल, गुडडू चौधरी ने अपने नाम का पर्चा अध्यक्ष के लिए भरा. चुनाव प्रभारी ने सभी का पर्चा की जांच कर सही पाया. चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व उन्होंने सभी प्रत्याशी से वोटिंग पर चर्चा की. जिसमें अध्यक्ष पद के सभी सातों प्रत्याशी ने आपसी सहमति से समय मांग की. दोपहर दो बजे तक का समय चुनाव कराने का दिया गया. प्रत्याशी गुणसागर पासवान, अरविंद कुमार, सुशील चौधरी, गुड्डु चौधरी, अमरेन्द्र कुमार पांच प्रत्याशी ने मनोज कुशवाहा के समर्थन में अपना नाम वापस लिया. अब चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी मनोज व कैलाश रह गये. चुनाव प्रभारी ने चुनाव करने की घोषणा शुरू की. तभी अचानक कैलाश मंडल सक रैली ने चुनाव प्रेक्षक के समक्ष मनोज कुशवाहा के पक्ष में अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी. चुनाव प्रभारी ने सभी प्रत्याशी से हस्ताक्षरित कराते हुए उपस्थित क्रियाशील सदस्यों के बीच प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर मनोज कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की. चुनाव प्रभारी व प्रेक्षक ने प्रखंड अध्यक्ष मनोज को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया. चुनाव प्रभारी ने प्रखंड जदयू के क्रियाशील सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने धैर्य एवं शालीनता का परिचय के लिए शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया. चौथी बार प्रखंड जदयू अध्यक्ष बने मनोज ने जदयू परिवार व कार्यकर्ताओं एवं शुभचितंक का सहयोग एवं सहानुभूति के लिए आभार जताया. कहा कि कार्यकर्ता के बिना कोई भी पद अधूरा है. उनकी भावनाओं का हमेशा ख्याल रहेगा. उन्होंने प्रस्तावक उमेश मेहता की भी सराहना की. चुनाव प्रभारी व प्रेक्षक द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर साधुवाद दिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, प्रियंका गुप्ता, बाबर, उपेन्द्र ठाकुर, चन्द्रमोहन सिंह, जयप्रकाश सिंह, शंकर मंडल, हेमंत कुमार, मिथिलेश कुमार, ललिता यादव, दीपक सिंह, अमित चौधरी सहित जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >