– कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय नेता के समक्ष पुनः विधायक बनाने का संकल्प लिया बरारी विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार कुमार वर्मा का तीनों प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष ने जमकर स्वागत किया. एक विवाह भवन काढ़ागोला में खचाखच भरे कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रीय महासचिव ने विधानसभा के कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जदयू का दम कार्यकर्ता है. आपकी उमंग देखकर किसी भी प्रकार का संकोच नहीं रहा. बिहार में एनडीए की सरकार तय है. भारी मतों से सरकार बनेगी. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दल की जान है. बरारी विधानसभा से पुनः विजय सिंह जदयू का परचम लहरायेंगे. बिहार का सर्वांगीन विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सफल नेतृत्व में रोजाना विकास की गाथा गढ़ रहा है. बरारी विधायक ने भी क्षेत्र में काफी काम किया है. कार्यकर्ता का आहवान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे बिहार में मारी सफलता मिलेगी. सभी मेहनत कर रहे हैं. विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्ता बैठक में राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्या प्रो डॉ हरपाल कौर, विधायक विजय सिंह, सूर्यदेव मंडल, जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, संजीव श्रीवास्तव, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, बरारी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, कुरसेला प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र गुप्ता, सुमेली प्रखंड अध्यक्ष श्याम मंडल, ओंकार कृष्ण, गब्बर पासवान, संजय चौधरी, जयप्रकाश सिंह, दीपक कुमार, अमीत यादव, मिथिलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल, त्रिपुरारी कुंवर, अखिलेश यादव, बबलू सिंह, गुड्डु चौधरी, अभिषेक कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष प्रियंका कुमारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
