फालोअप:- फर्जी प्रसव मामले में बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर व एएनएम आशा से मांगा स्पष्टीकरण

फालोअप:- फर्जी प्रसव मामले में बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर व एएनएम आशा से मांगा स्पष्टीकरण

फलका फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आए चर्चित फर्जी प्रसव कांड ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले में संलिप्तता पाए जाने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों पर विभागीय करवाई शुरू कर दी है. प्रसव के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से डॉ योग माया झा व एएनएम माला कुमारी व पुष्पा कुमारी को सीएचसी सेवा से हटा दिया है. इस मिलीभगत में शामिल आशा कर्मी उपमा देवी सहित चिकित्सक, एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन सभी के खिलाफ औपचारिक विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. प्राइवेट नर्सिंग होम से साठगांठ पर सख्त हिदायत इस घटना के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार ने अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की. बैठक में सख्त निर्देश दिए गए कि कोई भी सरकारी स्वास्थ्यकर्मी या आशा कार्यकर्ता किसी निजी नर्सिंग होम के लिए बिचौलिए के रूप में काम नहीं करेगा. कहा गया कि मरीजों को निजी संस्थानों में भेजने या सरकारी सुविधाओं में हेरफेर करने की शिकायत मिलने पर बिना किसी रियायत के बर्खास्तगी की जायेगी. अस्पताल में हड़कंप का माहौल इस कड़ी कार्रवाई के बाद फलका स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. जिले के आला अधिकारी इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि भविष्य में इस तरह के फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >