Katihar बंद नाश्ता दुकान से देसी शराब बरामद

नया चौक कुरसेला बस पड़ाव के समीप थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर मंगलवार दोपहर बंद नास्ता दुकान को खुलवा कर ओचक छापामारी की.

कुरसेला (कटिहार) से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट Katihar News :

नया चौक कुरसेला बस पड़ाव के समीप थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर मंगलवार दोपहर बंद नास्ता दुकान को खुलवा कर ओचक छापामारी का कारवाई किया.छापामारी मे बड़ी मात्रा में पुलिस के द्वारा देशी शराब बरामद किये जाने की जानकारी मिली है.पुलिस नास्ता दुकान मालिक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.थाना पुलिस के ओचक छापामारी के कारवाई से हड़कम्प मचा रहा.बताया गया कि नास्ता दुकान के आड़ में अवैध शराब बिक्री का धंधा किया जा रहा था.बताया गया कि नास्ता दुकान को बंद रख कर उसमें अवैध शराब बेचने का कार्य किया जा रहा था.अवैध शराब बिक्री को लेकर हिरासत में लिये गये दुकान मालिक से पुलिस गहन पुछताछ कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >