दुर्गापूज को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित समेली पोठिया थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, अध्यक्षता बीडीओ सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रियरंजन कुमार, थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं पूजा को लेकर लगने वाली मेला में हर चौक चौराहा पर पुलिस बल की चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी. पोठिया थाना क्षेत्र के चार पंचायत डूमर, छोहार, पोठिया, भंगहा, में चार जगह दुर्गा मंदिर में पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इस बार मनचलों की खैर नही रहेगी. वही समिति में हर मंदिर के संचालकों ने अपना अपना आवेदन देकर ससमय मेला का लाइसेंस की मांग किया है. जहां तक हो सकेगी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मदद करेगी. बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार,रितेश कुमार,हितेश कुमार, रोशन मंडल, संतोष कुमार,मुखिया ह्रदय नारायण यादव, मनीष कुमार ठाकुर,राजेश मंडल, जय कुमार, बिनोद चौधरी,उप मुखिया संजय चौधरी,बिमल कुमार राय,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमोद मंडल,मुकेश कुमार झा,नरेश केशरी,रंजीत कुमार सुखारी,मो रेहान खान,मुन्ना मुस्ताक,उप सरपंच लालू मंडल,मुकेश यादव आदि ग्रामीण शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
