महाशिवरात्रि के दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने की पूजा

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने की पूजा

बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को भी लाखों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया. बाबा गोरखनाथ का दरबार भगवा रंग में रंग गया. संपूर्ण मंदिर परिसर शिव भक्त एवं लाखों की संख्या में आये श्रद्धालुओं से पटा रहा. गोरखनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर सुबह से ही कांवरियों के जत्थों एवं श्रद्धालुओं का आना जारी रहा. आस-पास से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए कतार में खड़े दिखे. बाबा गोरखनाथ मंदिर, पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर एवं काली मंदिर में खूब भीड़ लगी रही. मंदिर स्थित विशाल पीपल के पेड़ में भी मन्नतों का धागा बांधने की होड़ शिवभक्तों में लगी रही. गोरखनाथ धाम में शिवरात्री के मौके पर मेला आकर्षण का केंद्र रहा. मंदिर के सचिव पिंटू यादव, सक्रिय सदस्य अक्षय सिंह आदि ने कहा कि महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मंदिर में काफी भीड़ उमड़ी लाखों की भीड़ श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में हर हर महादेव, जय शिव शंकर के जयकार लगाते हुए लाइन से आकर बाबा गोरखनाथ धाम में पूजा अर्चना व जल अभिषेक किया. पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आजमनगर सीओ रिजवान आलम, सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने सूझबूझ के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत की. सुरक्षा में तैनात रहे दंडाधिकारी मंदिर परिसर व मेले में दंडाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दिखे. मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >