सालमारी में पार्किंग व्यवस्था की कमी, सड़क पर लगता है जाम

सालमारी में पार्किंग व्यवस्था की कमी, सड़क पर लगता है जाम

बलिया बेलौन सालमारी मुख्य बाजार, कॉलेज चौक से लेकर बजरंग बाबू के कपड़े की दुकान तक सड़कों की चौड़ाई नक्शे में पर्याप्त है. अगर सड़क निर्माण भी कर दिया जाये तो भी जमीन खाली रह जायेगी. सड़कों की हालत यह है कि सड़कों पर कॉलेज चौक से लेकर बजरंग बाबू की दुकान तक स्थिति इतनी खराब है. सड़क से सट कर भवन बन जाने के कारण दुकान में आये ग्राहकों, अस्पताल में इलाज के लिए आये मरीज व परिजनों को सड़क पर वाहन खड़ा करने की मजबूरी है. अस्पतालों के आगे पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं है. सड़कों पर वाहनों को पार्किंग किये जाने के कारण जाम की समस्या से आमलोग रोज परेशान हो रहे हैं. पुलिस भी गस्त के दौरान कभी-कभी जाम में फंस जाती है. सालमारी बाजार में बैंक से लेकर अस्पताल व नर्सिंग होम तक में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. सड़कों पर वाहनें पार्किंग की जाती है. स्थानीय लोग सालमारी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग आजमनगर अंचलाधिकारी से कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >