वीबी जी राम जी से अब मजदूरों को 125 दिन मिलेगा काम

वीबी जी राम जी से अब मजदूरों को 125 दिन मिलेगा काम

– काम नहीं मिलने की स्थिति में मजदूरों को सरकार देगी मुआवजा प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अबू नसर फैजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि अब मजदूरों को 125 दिनों तक काम मिलेगा. यदि काम नहीं मिलता है तो सरकार मजदूरों को मुआवजा का भुगतान करेगी. उन्होंने बताया कि,अब बिहार सरकार व भारत सरकार मुख्य रूप से छह बिन्दुओं पर आधारित विकसित भारत जी राम जी के तहत मजदूरों को रोजगार मुहैया करायेगी. सबसे पहले विभिन्न माध्यमों से मजदूरों को जानकारी दी जायेगी. सभी सरकारी संस्थानों में थीम के माध्यम से बताया जायेगा. प्रत्येक सप्ताह जी राम जी का एक बैठक कर विकसित भारत अभियान चलाया जायेगा. वार्ड सदस्य व मुखिया की अध्यक्षता में योजना कार्य का चयन किया जायेगा. लगातार काम करने वाले मजदूरों को रोजगार व सम्मानित किया जायेगा. अब मजदूरों को एक सौ दिन के बदले एक सौ पच्चीस दिनों तक पारदर्शिता से काम दिया जायेगा. काम और समय पर भुगतान नहीं होने पर बिहार सरकार व केद्र सरकार मुआवजा देगी. एक अप्रैल से विकसित भारत जी राम जी योजना का शुभारंभ किया जायेगा. पंचायत तकनीकि सहायक बरुण कुमार, योगेन्द्र यादव, प्रखंड लेखा पाल अनिमेष कुमार कश्यप, कार्यपालक साहयक राहुल कुमार के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >