सीसीटीवी कैमरों के नियमित मॉनिटरिंग का भी दिया निर्देश न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण कटिहार जिले में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त रूप से सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया. न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था तथा आमलोगों की सुविधाओं का जायजा लिया गया. डीएम व एसपी ने न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच को और सख्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा सीसीटीवी कैमरों के नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया. डीएम एवं एसपी ने न्यायालय परिसर में आने वाले वादियों एवं अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा. साथ ही परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और अतिक्रमण हटाने पर भी विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
न्यायालय प्रवेश द्वार पर संदिग्ध पर रखें कड़ी नजर, डीएम
न्यायालय प्रवेश द्वार पर संदिग्ध पर रखें कड़ी नजर, डीएम
