कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट :
सदर अस्पताल कटिहार प्रबंधन ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तथा शाम चार से छह बजे तक चलेगी, जबकि इमरजेंसी 24 घंटे चालू रहेगी.इन डॉक्टरों से कराएं इलाज
– मेडिसिन विभाग: डॉ सानंद प्रेम– डेंटल विभाग: डॉ एके सिंह
– ईएनटी विभाग: डॉ विपिन कुमार– गायनो विभाग: डॉ रश्मि वीर, डॉ तरन्नुम हिना
इमरजेंसी : तीन शिफ्टों में डॉक्टर रहेंगे तैनात
आपातकालीन स्थिति में मरीजों के इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में तीन पालियों में डॉक्टर मौजूद रहेंगे.
– सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ विपिन कुमार– दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: डॉ सानंद प्रेम
– रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ उदयन कुमारअस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि ओपीडी में इलाज के लिए समय से पहुंचकर पंजीकरण काउंटर से पर्ची बनवा लें. गंभीर मरीज सीधे इमरजेंसी वार्ड में संपर्क कर सकते हैं.
