राष्ट्रीय स्तर पर चमका कटिहार सदर अस्पताल

केंद्रीय टीम ने 13 फरवरी को सदर अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, मरीज सुरक्षा, प्रसूति सेवाओं एवं गुणवत्ता मानकों का किया था गहन निरीक्षण

लेबर रूम व मैटरनिटी ओटी को मिला गुणवत्ता प्रमाणन

कटिहार. सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है. भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर ने सदर अस्पताल कटिहार के लेबर रूम व मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर को लक्ष्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया है. बिहार से चयनित सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल सदर अस्पताल कटिहार का राष्ट्रीय स्तर पर बाह्य मूल्यांकन कराया गया था. विशेषज्ञ मूल्यांकन करने आयी केंद्रीय टीम ने पिछले 13 फरवरी को सदर अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, मरीज सुरक्षा, प्रसूति सेवाओं एवं गुणवत्ता मानकों का गहन निरीक्षण किया था. इस मूल्यांकन में सदर अस्पताल के मैटरनिटी ओटी को 94.83 प्रतिशत तथा लेबर रूम को 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. दोनों विभागों ने निर्धारित सभी गुणवत्ता मानकों को सफलता पूर्वक पूरा किया. इसके आधार पर उन्हें क्वालिटी सर्टिफाइड घोषित किया गया है. यह उपलब्धि जिले की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. राष्ट्रीय प्रमाणन मिलने से यह साबित हुआ है कि सदर अस्पताल में प्रसव व नवजात देखभाल की सेवाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित हो रही हैं. राज्य स्वास्थ्य समिति, गुणवत्ता आश्वासन इकाई तथा अस्पताल प्रशासन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी गुणवत्ता सुधार व निगरानी को जारी रखने का सुझाव दिया है. सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भावना व समर्पित कार्यशैली को दिया है. इस सम्मान से न केवल सदर अस्पताल की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि जिले के लोगों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास भी और मजबूत हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >