महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को कटिहार पुलिस सक्रिय

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को कटिहार पुलिस सक्रिय

कटिहार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कटिहार पुलिस सक्रिय है. जिसे लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस दीदी विद्यालयों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से भ्रमण कर सघन निगरानी की जा रही है. इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दिया गया है.पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है.कटिहार पुलिस का यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने एवं अपराध की रोकथाम को लेकर लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >