विधानसभा चुनाव 2025: अंतिम चरण के मतदान को कर्मियों में बांटी गयी सामग्री

विधानसभा चुनाव 2025: अंतिम चरण के मतदान को कर्मियों में बांटी गयी सामग्री

– जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कल होगी मतदान, मतदान कर्मियों का जत्था बूथ की ओर रवाना कटिहार. विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय व अंतिम चरण के तहत मंगलवार को मतदान कराया जायेगा. इसको लेकर जिला प्रशासन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. दूसरी तरफ प्रत्याशियों एवं उनके समर्थन में जारी चुनाव प्रचार का शोर भी रविवार की शाम थम गया है. अब प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों डोर टू डोर मतदाताओं को रिझाने के काम में जुटे है. इस बीच रविवार को ही मतदान कर्मियों का जत्था मतदान से जुड़ी सामग्रियों के साथ अपने अपने बूथ की ओर रवाना हो गए. कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर्मियों की टीम मतदान से जुड़े सामग्री को लेकर अपने अपने विधानसभा क्षेत्र की रवाना हुए है. कई मतदान केंद्रों पर तो मतदान कर्मी की टीम पहुंची चुकी है. उल्लेखनीय है कि निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन कई स्तर पर व्यवस्था की है. समाहरणालय में विधानसभा वार जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दी गयी है. कोई भी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में दी जा सकती है. प्रशासनिक स्तर पर मतदाताओं को डराने-धमकाने या प्रलोभन देने के किसी भी प्रयास को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है. शांतिपूर्ण व स्वच्छ मतदान कराने को लेकर करीब 12000 से अधिक मतदान कर्मी, पीठासीन पदाधिकारी, दंडाधिकारी व अन्य अधिकारी लगाए गए है. जिले के सातों सीट पर ईवीएम से मतदान कराए जाएंगे. साथ ही सभी ईवीएम के साथ वीवीपैट जुड़ा रहेगा. यानी मतदान के बाद मतदाता को पर्ची मिलेगी. रविवार को शहर के तीनगछिया स्थित बाजार सामिति, डीएस कॉलेज व अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा में बनाये गये डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री उपलब्ध कराया गया. सोमवार को ईवीएम व वीवीपैट सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2542 मतदान केंद्र बनाए गए है. हालाकिं क्षेत्र में कुल सात विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र बनाए गए है. विकास भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, 24 घंटे करेगा काम आसन्न विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त व स्वच्छ कराने के उद्देश्य जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कई तरह की व्यवस्था की है. इस बीच आम लोगों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित की है. जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में अलग-अलग दूरभाष नंबर जारी की गयी है. साथ ही हेल्पलाइन भी जारी की गयी है. विधानसभावार दूरभाष नंबर के अलावा कटिहार जिले के आम नागरिक किसी भी तरह की सूचना या चुनाव संबंधी जानकारी हेल्पलाइन 1950 से भी प्राप्त कर सकती है. जिला नियंत्रण कक्ष व हेल्प लाइन 24 घंटे काम कर रही है. यह आम लोगों की सुविधा के लिए यह स्थापित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >