– पहले मतदान फिर कोई काम करें: डीएम, कटिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मतदान की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला गयी. शहर के राजेंद्र स्टेडियम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाली गयी. स्वीप कोषांग की ओर से निकाली गयी मशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद चौक पहुंची. अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, स्वास्थ्य कर्मी, जीविका दीदी, छात्र-छात्राएं आदि हाथों में मशाल लेकर नागरिकों से निर्भय होकर मतदान करने एवं शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की. जागो मतदाता लोकतंत्र का सम्मान करो और पहले मतदान फिर जलपान जैसे नारे पूरे शहर में गूंज उठे. अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता के सक्रिय योगदान पर निर्भर करती है. एक-एक वोट बिहार की दिशा और दशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाता है. उन्होंने युवाओं, महिलाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों से विशेष रूप से अपील की कि वे मतदान दिवस पर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें. इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है. बेहतर लोकतंत्र एवं सरकार बनाने के लिए हर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंगलवार को जिले के 2542 मतदान केंद्र पर मतदान होना है. इसलिए संबंधित मतदाता अपने-अपने निर्धारित मतदान केदो पर पहुंचकर पहले मतदान करें, फिर कोई काम करें. मशाल जुलूस में स्वीप कोषांग के नोडल अधिकारी सह निदेशक डीआरडीए सुदामा प्रसाद सिंह, डीपीआरओ अभिषेक रंजन, सिविल सर्जन डॉ जितेंद्रनाथ सिंह, जीविका के डीपीएम इन्द्रशेखर आदि मुख्य रूप से शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
