बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत के नारायणपुर गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 प्रहर श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा में 501 महिलाएं, कन्याओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शोभायात्रा में शामिल हुई. महिलाएं व कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर हाथों में भगवा झंडा और सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई. कलश यात्रा में शरीक महिलाएं जय श्री राम, हरे राम, हरे कृष्ण के गगनभेदी नारों के साथ महानंदा नदी तक पहुंची. वहां विधि पूर्वक कलश में जल भरने के बाद सभी यज्ञ स्थल की ओर लौटी. साथ ही पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ कलश की स्थापना की गयी. कलश यात्रा में उपस्थिति शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने कहा की इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक चेतना को जागृत कराते हैं. यज्ञ कमेटी व सभी ग्रामीणों को इस आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई दी. यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष श्यामल दास ने बताया कि यह संकीर्तन गांव की परंपरा का हिस्सा है. हर साल इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, समिति सदस्य अर्जुन शर्मा, मांगन दास, विकेश शर्मा, अजय शर्मा, सुधीर शर्मा, गोरखनाथ महतो, अजय दास, धमेन्दर शर्मा, बिजय शर्मा, सचिन दास, जगदीश दास, गुडडू दास, महिला सदस्य संम्पा देवी, पूजा देवी, सीमा देवी, खुशबू कुमारी, नंदा देवी, नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी, नंदनी कुमारी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे. यह आयोजन केवल धार्मिक भावना से नहीं बल्कि गांव की एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक को बढ़ावा देता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
