मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के सार्वजनिक हनुमान मंदिर मनसाही हाट में 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन को लेकर शनिवार की दोपहर कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलशयात्रा में 251 कुंवारी कन्याएं सर पर कलश लेकर मंदिर परिसर से लोहा पुल होते हुए कारी कोसी नदी में जल भर कर वापस होते हुए केवाला, मुसहरी टोला, पासवान टोला होते हुए हनुमान मंदिर मनसाही हाट पहुंचा. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई. विधिवत पूजा पाठ किया गया. कलशयात्रा निकाली गई जो विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल मनसाही हाट पहुंचा. राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई एवं 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. मनसाही हाट भगवा रंग में रंगा हुआ दिखा. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्य सहित सार्वजनिक हनुमान मंदिर मनसाही हाट कमेटी के सदस्य स्थानीय ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से कलश शोभायात्रा का समापन कराया. इस दौरान गाजे बाजे के साथ जय श्री राम एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम आदि के नारे लग रहे थे. कमेटी के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
मनसाही हाट में हरिनाम संकीर्तन को निकाली कलशयात्रा
मनसाही हाट में हरिनाम संकीर्तन को निकाली कलशयात्रा
