नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

– गाजे बाजे के साथ 151 महिला व कुंवारी कन्याओं ने लिया भाग – महानंदा से जल भरकर नर्मदेश्वर महादेव के मंदिर में पहुंच किया स्थापित – 15 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा का किया जायेगा आयोजन कटिहार भेरिया रहिका स्थित गैस गोदाम के समीप नवनिमित मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 151 महिला व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. कलश शोभा यात्रा नर्मदेश्वर महादेव के मंदिर से निकलकर महानंदा शिवमंदिर के समीप पहुंचकर कलश में जल भरकर पुन: नवनिर्मित मंदिर में स्थापित की गयी. मालूम हो कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 12 फरवरी से ही पूजा अर्चना की शुरूआत की गयी. पहले दिन वेदी निर्माण बनारस से आये आचार्यों द्वारा आचार्य राम कन्हाई शास्त्री के सानिध्य में पूजा अर्चना की जा रही है. आचार्य शास्त्री का कहना है कि उक्त मंदिर का निर्माण करीब छह माह से किया जा रहा था. उक्त मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 15 फरवरी शिवरात्रि को किया जायेगा. इससे पूर्व निकाली गयी कलश शोभा यात्रा भेरिया रहिका से भ्रमण करते हुए महानंदा शिवमंदिर पहुंची. गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकलने के बाद वातावरण भक्तिमय हो गया. आचार्य राम कन्हाई शास्त्री ने बताया कि बनारस के पंडितों द्वारा पूजा अर्चना विधि विधान से किया जा रहा है. कलश शोभायात्रा के बाद भागवत कथा का आयोजन किया गया. पंडित गौतम झा, पंडित अनूप मिश्रा, पंडित परशुराम शास्त्री, पंडित सुंदरम झा, पंडित धमेन्द्र झा समेत अन्य इस पूजा अर्चना में अहम भूमिका निभा रहे हैं. कलश शोभा यात्रा निकालने में अंकित कुमार, बबलू, संतोष कुमार वर्मा, प्रकाश सिंह समेत अन्य लोगों की भूमिका अहम रही. कलश शोभा यात्रा के दौरान लम्बी कतारें लग जाने से सड़क पर जाम सा नजारा दिखने लगा. इस दौरान आमजनों को आवाजाही में थोड़ी परेशानी हुई. लेकिन समय रहते आवागमन को बहाल कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >