भागवत कथा यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

भागवत कथा यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत के पलसा गांव में छह दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो रहा है. कार्यक्रम को लेकर गांव की 501 महिलाएं तथा युवतियों ने कलश शोभा यात्रा निकाली. शोभा यात्रा गांव के कार्यक्रम स्थल पलसा से होकर शिशाबाड़ी होते हुए महानंदा नदी से जल लेकर पुनः कार्यक्रम स्थल पलसा पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कर दिया गया. इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्य वक्ता मध्य प्रदेश उज्जैन के साध्वी नागर के द्वारा भक्ति ज्ञान प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम पलसा गांव के समस्त ग्रामीण युवक के सहयोग से आयोजित की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >