72 घंटे का संकीर्तन को निकाली कलश शोभायात्रा

72 घंटे का संकीर्तन को निकाली कलश शोभायात्रा

अमदाबाद चामा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 72 घंटे का एक नाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी राजेश चौधरी ने फीता काटकर कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया. राजेश चौधरी ने कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने एवं शांतिपूर्वक कलश में जल भरकर मंदिर परिसर तक आने की अपील की. कमेटी के अध्यक्ष सूर्य नारायण मंडल, सचिव धीरेन मंडल ने कहा, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के मौके पर 72 घंटे का एक नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाना है. कलश शोभायात्रा निकाली गयी है. कलश शोभा यात्रा में 1051 कन्या व श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया है. उधर नया टोला गोविंदपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 48 घंटे का एक नाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर 251 श्रद्धालुओं द्वारा गंगा नदी में स्नान कर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार 4 के साथ पूजा अर्चना की गयी. जानकारी देते हुए राकेश कुमार, देवी मेडिकल के संचालक अरविंद कुमार मंडल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव मंदिर प्रांगण में नया टोला गोविंदपुर ग्रामीणों के सहयोग से एक नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. इसके सफल संचालन में नया टोला गोविंदपुर गांव के समस्त ग्रामीण जुटे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >