नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकली कलश शोभायात्रा

प्रखंड के संदलपुर पंचायत स्थित मकईपुर गांव में तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया.

तीन दिवसीय यज्ञ का भी होगा आयोजन

कोढ़ा. प्रखंड के संदलपुर पंचायत स्थित मकईपुर गांव में तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया. यह आयोजन भगवान शिव के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में किया जा रहा. यज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई. जिसमें हजारों महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कलश यात्रा शिवाडीह होते हुए कोलासी गांव के कारी कोशी नदी तक पहुंची. जहां से पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में लौट आयी. पूरे मार्ग में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजता रहा. जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया. यज्ञ का समापन एक मार्च को होगा. आयोजन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी कोलासी पुलिस ने संभाली. जिसमें शिविर प्रभारी मुकेश कुमार एवं उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखायी. इस आयोजन को सफल बनाने में प्रेम कुमार चौहान, दीपक चौहान, सूरज चौहान, ओम प्रकाश चौहान, बिंदेश्वरी चौहान, संजय चौहान, राजू चौहान, बसंत चौहान, पप्पू चौहान, कमलदेव चौहान, चिंटू नायक चौहान, नीलकमल चौहान समेत समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >