कदवा के नये बीडीओ प्रेम कुमार ने किया प्रभार ग्रहण

कदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद अंसारी का तबादला पश्चात नये प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर प्रेम कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया.

कदवा. कदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद अंसारी का तबादला पश्चात नये प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर प्रेम कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों तक सरकार की चलायी जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी. जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष विजय दास, जदयू जिला सचिव अंजार आलम, पूर्व प्रमुख रवि साह, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, जय प्रकाश साह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शोभानचंद्र दास, मनोज मंडल, पूर्व प्रमुख पारस राय, जिला परिषद नौशाद आलम, मुखिया पति चुन्ना सिंह आदि ने कहा की वर्तमान बीडीओ मुर्शीद अंसारी ने बेहतर ढंग से विकास कार्य किया. विशेष कर कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया. नये बीडीओ प्रेम कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि कदवा का विकास तेजी से होगा. समाज के हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >