पुलिस सप्ताह पर कदवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
कदवा. थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय कुम्हड़ी में पुलिस सप्ताह के मौके पर कदवा पुलिस ने विद्यालय के बच्चों के बीच साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, शराबबंदी व बाल अपराध के बारे में विस्तृत जानकारियां दी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णा नंद कुमार ने जानकारी देते हुए विद्यालय के बच्चों को बताया कि पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि किसी भी घटना दुर्घटना होने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी देना है. जिससे फौरन मौके पर पहुंचकर पुलिस लोगों की मदद कर सके. लड़कियों को कोई भी समस्या होने पर महिला अधिकारियों को फोन करना है. जिससे की उनके समस्या से तुरंत ही निबटा जा सके. मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्णा नंद कुमार, एसआई अरविंद कुमार, सोना कुमार, राजू कुमार, रंजीता कुमारी, शिक्षक रवि कुमार, कमल हुसैन, शाकिर आलम, विनीता कुमारी, खुशबू भारती, यशना यशमीन, अंजू सिंह आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
