डंडखोरा प्रधानमंत्री किसान सम्मान समारोह में भाग डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र से 300 किसानों ने भाग लिया. कृषि विभाग के द्वारा किसानों को भागलपुर समारोह में भाग लेने के लिए बस के द्वारा भेजा गया है। साथ ही कृषि विभाग के कर्मियों को किसान को सुरक्षित ले जाने एवं लाने के प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रखंड के द्वाशय, भमरेली, रायपुर, सौरिया, डंडखोरा, महेशपुर पंचायत के किसानों को पंचायत में ही बस उपलब्ध कराया गया है इस अवसर पर किसान सलाहकार अशोक कुमार यादव, किसान अरविंद मंडल, सुनिल यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, सदानंद यादव, कृष्णदेव मंडल, राधा प्रसाद मंडल, राजेंद्र मंडल सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि साल में छह हजार रुपये सरकार द्वारा दिया जाता है. जिससे खेती में काफी मदद मिलती है. खाद, बीज, किटनाशक की खरीद में मदद मिलती है किसानों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
