शिवरात्री में सभी चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी

शिवरात्री में सभी चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी

महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर गोरखनाथ धाम में एसडीओ ने की बैठक बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर प्रांगण में सोमवार को मंदिर कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ दीक्षित श्वेतम की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक की गयी. जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धापूर्वक शिवरात्रि मनाने की अपील की गयी. उन्होंने कहा बाबा गोरखनाथ धाम आस्था का मंदिर है. शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धांलुओं की अत्यधिक भीड़ जुटती है. इसलिए सभी लोगों को इस पावन अवसर पर सहयोग करने की जरूरत है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां भव्य पंडाल, सीसीटीवी, बिजली, पानी, चलंत शौचालय, मेडिकल टीम, अग्निशमन वाहन, एसडीआरएफ की टीम आदि की व्यवस्था की जायेगी. सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहे पर दंडाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय भोलेंटीयर की तैनाती की गयी है. मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि आगामी 26 मार्च को भव्य महाशिवरात्रि का आयोजन होगा. उसी दिन प्रातःकाल सालमारी दुर्गा मंदिर प्रांगण से शिव बारात निकलेगी. साथ ही 27, 28 फरवरी को शिवरात्रि मेला को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गयी. जिसमें सभी मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे. कई जगह पर प्रशासन के द्वारा बेरिकेडिंग का व्यवस्था, मेले में टेंंट, पीने का पानी, शौचालय का व्यवस्था, बाहर से आये दुकानदारों के लिए रहने एवं खाने का व्यवस्था और खासकर यहां पर मेले में तैनात पदाधिकारी एवं पुलिस सिपाही का व्यवस्था किया जायेगा. इस अवसर पर एसडीएम दिक्षित श्वेतम, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, अक्षय सिंह, राधाकांत घोष, श्यामनाथ यादव, देवनारायण नुनिया, दिलीप सिंह, प्रदीप शर्मा, पंचानन यादव, प्रमोद अग्रवाल, लालू दास, सुरेश दास, मामू महादेव, अंकित यादव, पिंटू साह, पवन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, फनी सिंह, गोतम महतो, रामविलास शर्मा, निताई यादव, मिथुन यादव, रामचंद्र शर्मा, कार्तिक साह आदि सभी मंदिर कमेटी सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >