जी राम जी योजना ठप, मजदूर पलायन को विवश

जी राम जी योजना ठप, मजदूर पलायन को विवश

बलिया बेलौन मनरेगा योजना का नाम बदल कर जी रामजी योजना रखें जाने के बाद से मजदूरों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने बताया की मनरेगा के बाद जी रामजी योजना में कार्य बंद रहने से मजदूर पलायन करने को विवश हो रहे है. पंचायतों में 20 योजना आन गोइंग लागू रहने के कारण भी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. मजदूरों ने बताया की सभी श्रम कार्ड धारकों का केवाईसी कराया जा रहा है. जिससे योजना में काम नहीं मिल रहा है. श्रमिकों का केवाईसी इतनी धीमी गति से हो रहा है की सभी का केवाईसी पूर्ण होने में महीनों लग सकता है. ऐसे में मजदूरों ने काम की तलाश में प्रदेश जाने लगे है. मुखिया संघ अध्यक्ष ने बताया की बिहार जैसे पिछड़े राज्य से मजदूरों का पलायन घटने के बजाय बढ़ रहा है. महत्वपूर्ण मनरेगा योजना में तरह तरह की पाबंदी लगाये जाने से मजदूर मनरेगा में काम करने से कतराने लगे है. उन्होंने कहा की मजदूर विरोधी निति के कारण मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रहा है. जिसके कारण मजदूरों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस मामले पर पंचायती राज विभाग को गंभीरता से विचार करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >