20 फरवरी को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का होगा चुनाव, चुनाव प्रभारी

20 फरवरी को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का होगा चुनाव, चुनाव प्रभारी

प्रतिनिधि प्रदेश जदयू नेतृत्व के निर्देश के आलोक में प्रखंड जदयू चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह के निर्देश पर बरारी प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद के लिए 20 फरवरी को दिन के ग्यारह बजे से श्री गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार के बैठक प्रशाल में चुनाव कराया जाना है. प्रखंड स्तर के सभी जदयू क्रियाशील सदस्यों को निर्धारित समय पर चुनाव स्थल गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में संवैधानिक तौर पर भाग लेना है. जदयू चुनाव प्रभारी चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है. जदयू क्रियाशील सदस्य निर्धारित समय पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >