अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड में बुधवार को जंगलाटाल एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर में पैक्स चुनाव को लेकर मतदान एवं मतगणना का कार्य संपन्न हुआ. जंगलाटाल पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अब्दुल बारीक ने छठी बार अध्यक्ष पर चुनाव जीतने में सफल रहे. वहीं दक्षिणी करीमुल्लापुर से पूर्व पैक्स अध्यक्ष खुदीराम मंडल की पत्नी गीता देवी अध्यक्ष पद पर विजई हुई. निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि ट्राईसम भवन अमदाबाद में पर्यवेक्षक किशनगंज जिले के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी भास्कर एवं अमदाबाद बीपीआरओ फरीद अहमद की मौजूदगी में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ. जंगलाटाल पैक्स से अब्दुल बारीक को 769 मत प्राप्त हुआ. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नाजीर हुसैन को 296 मिला. अब्दुल बारीक 473 मतों के अंतर से विजई घोषित हुए. वहीं दक्षिणी करीमुल्लापुर पैक्स में गीता देवी ने 326 मत प्राप्त किया. प्रताप मंडल को 170 मत मिला. गीता देवी ने 156 के अंतर से विजई घोषित हुई. उन्होंने आगे बताया कि निर्वाचित हुए अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया. उधर लगातार छठी बार जीत दर्ज करने पर अब्दुल बारीक ने कहा कि किसानों के हित में लगातार काम करते आ रहे हैं. आगे भी किसानों के हित को कार्य करते रहेंगे. लगातार छठी बार जीत दर्ज करने पर पैक्स अध्यक्ष अब्दुल बारीक को लखनपुर पैक्स अध्यक्ष हाजी नजमुल हक ने बधाई दी. मतगणना हॉल में सहायक के रूप में पवन राम, दर्पण कुमार, चुनचुन कुमार आदि मौजूद थे.
जंगलाटाल ते अब्दुल द दक्षिणी करीमुल्लापुर से गीता देवी बने अध्यक्ष
जंगलाटाल ते अब्दुल द दक्षिणी करीमुल्लापुर से गीता देवी बने अध्यक्ष
