नल-जल योजना की सड़क मरम्मत में अनियमिता

नल-जल योजना की सड़क मरम्मत में अनियमिता

घटिया निर्माण देख भड़के लोग, काम कराया बंद

कटिहार. शहर में चल रहे हर घर जल नल योजना को लेकर सड़क को तोड़े जाने के बाद और पाइपलाइन बिछाने के बाद उसके ऊपर सड़क मरम्मत का जो कार्य किया जा रहा है. उनमें भारी अनियमिता बरती जा रही है. ऐसा ही एक मामला नगर निगम क्षेत्र के बरमसिया वार्ड संख्या आठ में देखने को मिला. नल-जल योजना के तहत तोड़ी गई सड़क की मरम्मत में कथित अनियमितता को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. तोड़े गए सड़क मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थान निवासियों ने किए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य का काम बंद करा दिया. गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग करने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए महीनों पहले सड़क को तोड़ दिया गया था. लेकिन लंबे समय तक उसे यूं ही छोड़ दिया गया. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कई बार शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एजेंसी को सड़क मरम्मत करने का आदेश दिया गया. मंगलवार को कार्य एजेंसी के कर्मियों द्वारा सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया गया. लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को ताख पर रखकर काम किया जा रहा था. स्थानीय निवासी पंकज यादव, अजय कुमार यादव, अमरेश सिंह समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि टूटी हुई सड़क की पुरानी मिट्टी और मलबा निकालकर उसी से मसाला तैयार कर सड़क पर डाला जा रहा है. लोगों का कहना है कि नियमानुसार पहले बेस मजबूत करने के लिए ईंट सोलिंग (ईट-यूजिंग) की जानी चाहिए. उसके बाद ढलाई कार्य होना चाहिए. ताकि सड़क टिकाऊ बन सके. लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है. जहां सड़क तोड़ी गई है वहां पाइप बेचकर पाइप के ऊपर मिट्टी डालकर ढलाई किया जा रहा है. ऐसे में एक बारिश के बाद ही सड़क धंस जायेगी. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में निम्न स्तर का गुणवत्ता की गिट्टी, बालू और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. बालू में अत्यधिक मिट्टी मिला हुआ है. मंगलवार को कार्य में अनियमित को देखकर स्थानीय लोग से भड़के तो साइड इंचार्ज वहां से गायब हो गए. लोगों ने साफ तौर पर कहा की अगर गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य हों जायेगे. स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग की है. ताकि लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >