सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर कटिहार शहर के संग्राम चौक के समीप भादुड़ी निवास परिसर में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) का 23वां जिला शाखा सम्मेलन आयोजित की गयी. इप्टा का झंडोत्तोलन व शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. इसके बाद जनगीत से इस सम्मेलन का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर खुला सत्र के दौरान साहित्यकार सुरेश चंद्र सरस, डॉ अवध बिहारी आचार्य आदि कई विशिष्ट लोग मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि सांस्कृतिक आंदोलन के जरिये देश की सांस्कृतिक मूल्य और जनवादी विचारधारा को बरकरार रखने में इप्टा ने अहम भूमिका निभायी है. वक्ताओं ने कहा कि कटिहार जिला संप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के लिए देश भर में जाना जाता है. लड़ाने की तमाम कोशिशों के बाद भी कटिहार के लोग आपस में मिलजुल कर रहने में विश्वास रखते है. इप्टा अपने स्थापना काल से ही सांस्कृतिक आंदोलन के जरिये आमलोगों को जागरुक कर रही है. कटिहार जिले में भी इप्टा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ मुहिम चलाती रही है. सम्मेलन में सर्वसम्मति से इप्टा की नयी जिला कमिटी का चुनाव किया. अध्यक्ष के रूप में गोपाल कृष्ण यादव चुना गया. उपाध्यक्ष में नंदकिशोर ठाकुर एवं सुतोपा भादुरी तथा कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार यादव बने. इप्टा के जिला सचिव कज जिम्मेदारी फिर से मुकेश कुमार मोनी को दी गयी. संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सचिन कुमार एवं श्रीकांत मुखर्जी को दी गयी. कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार ठाकुर व अंजलि दास चुने गये. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशाल मिश्रा, शिवदीप भट्टचार्य, इंदिरा सिंह, मुस्कान कुमारी, सोमा घोष, रंजीत भादुरी, रंजीत सेनगुप्ता, वानी भट्टाचार्य, रीता भट्टाचार्य, रीता सिंहा, कृष्ण कन्हैया, मनोहर दास आदि को रखा गया. कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत प्रसाद सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे.
इप्टा के जिला सम्मेलन नयी कार्यकारिणी गठित
इप्टा के जिला सम्मेलन नयी कार्यकारिणी गठित
