KATIHAR पश्चिम बंगाल की तरह बिहार में एकला चलो की राह अपना सकती है कांग्रेस : डॉ शकील अहमद खान

पश्चिम बंगाल की तरह बिहार में भी कांग्रेस एकला चलो की राह अपना सकती है. बिहार कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान ने मंगलवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह बातें कही है.

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट KATIHAR NEWS : पश्चिम बंगाल की तरह बिहार में भी कांग्रेस एकला चलो की राह अपना सकती है. बिहार कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान ने मंगलवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह बातें कही है. स्थानीय जिला अतिथि गृह में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमिटी का यह निर्णय था कि विधानसभा चुनाव वहां अकेले लड़ा जाय. प्रदेश कांग्रेस कमैटी के निर्णय के आलोक में ही शीर्ष नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया गया. यह सही है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस संगठन मजबूत कर रही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में भी संगठन सृजन का काम चल रहा है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बिहार में भी आने वाले समय में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर के बिहार कांग्रेस को लेकर दिये गये बयान पर डॉ शकील अहमद खान ने इशारे-इशारे में उसकी आलोचना की. उन्होंने कहा कि तारिक अनवर शीर्ष नेतृत्व नहीं है. अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी है तो शीर्ष नेतृत्व के समक्ष में अपनी बात रखनी चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी शीर्ष नेतृत्व है. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर देशभर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को मजबूत करने में जुटी है. सांसद तारिक अनवर को मीडिया में बयान देने के बजाय संगठन को मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह पहले ही पार्टी छोड़ चुके थे और एनसीपी बनाया था. वर्ष 1998 के बाद एनसीपी से गठबंधन होता रहा. लेकिन वह ऐसे नेता रहे है, जो लोकसभा चुनाव में गठबंधन को तवज्जो देते थे. लेकिन जब विधानसभा का चुनाव आता था तब गठबंधन तोड़ देते थे. इशारे ही इशारे में डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि तारिक अनवर को अब किया पूछ नहीं हो रही है. इसलिए वह इस तरह के अनर्गल बयान दे रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >